राजधानी में चल रही सीलिंग के विरोध में कांग्रेस इस बार दशहरे पर भाजपा व आप नेताओं के पुतलों का दहन 14 स्थानों पर करेगी। इनमें प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले भी शामिल होंगे। यह जानकारी रविवार को कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने दी।
सीलिंग के विरोध में चलाए जा रहे अभियान न्याय युद्घ के संयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि केंद्र की भाजपा व दिल्ली की आप सरकार ने सीलिंग के दौरान राजधानी के लोगों को मझधार में छोड़ दिया है। इसके विरोध में कांग्रेस इन नेताओं के पुतले का दहन करेगी। उन्होंने कहा कि इन पुतलों के बीच में मोदी के साथ केजरीवाल तथा उनके दायें भाजपा के सांसदों व आप सरकार के मंत्रियों के पुतले होंगे।