फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़के सुबह एटीएम की लाइन में लगे लोगों का हाल जानने पहुंचे राहुल गांधी

Mon, 21 Nov 2016 08:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
देश में नोटबंदी के बाद से विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को निशाना बनाने में लगी हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार तड़के सुबह एटीएम की लाइन में लगे लोगों से मिलने दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुंच गए। जहांगीरपुरी के बाद राहुल गांधी इंद्रलोक इलाके में भी एटीएम के बाहर लोगों से मिले।
विज्ञापन


आपको बता दें कि राहुल गांधी इससे पहले भी संसद मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंच एटीएम की लाइनों में लगे लोगों से मिल चुके हैं। जहांगीरपुरी पहुंचें राहुल गांधी ने लोगों से हो रही समस्याओं के बारे में पूछा। जहांगीरपुरी के के बाद वह इंद्रलोक एरिए में एटीएम की लाइन में लगे लोगों से उनका हालचाल पूछने पहुंचे।

गौरतलब है कि आज नोटबंदी का 13वां दिन है। बैंको में आज रविवार की छुट्टी के बाद भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। लोगों से मलिने पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "केंद्र सरकार को समझ नहीं आएगा कि लोगों को कितनी समस्या हो रही है।" इसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के जाकिरा एरिए में पहुंचे और फिर आनंद पर्बत एरिया में।
विज्ञापन
Congress VP Rahul Gandhi meets people outside ATM in Delhi's Inderlok area. pic.twitter.com/iy2SZMX5oE — ANI (@ANI_news) November 21, 2016
Congress VP Rahul Gandhi meets people outside ATM in Delhi's Zakira area, talks to them about problems faced due to #demonetization pic.twitter.com/QlpVNRsbcp — ANI (@ANI_news) November 21, 2016 Congress VP Rahul Gandhi meets people outside ATM in Delhi's  Anand Parbat area, talks to them about problems faced due to #demonetization pic.twitter.com/fFM3wGPcbt— ANI (@ANI_news) November 21, 2016
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें