धर्मपाल मलिक के नेतृत्व में हुई बैठक, वर्धन यादव ने संभाली कमान
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। कांग्रेस ने एक नवंबर को होने वाली वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली की तैयारियां पटौदी विधानसभा क्षेत्र में तेज कर दी हैं। बुधवार को वार्ड नंबर-13 स्थित शीशम वाली चौपाल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक ने बैठक का नेतृत्व किया। गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्धन यादव ने इसकी अध्यक्षता की।
नेताओं ने महारैली में अधिकतम भागीदारी, जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई। धर्मपाल मलिक ने मताधिकार की पारदर्शिता और निष्पक्षता को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। वर्धन यादव ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने दावा किया कि पटौदी सहित पूरे गुरुग्राम जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में मुकेश पवन चौधरी, सुनीता वर्मा और मनोज कुमार पार्षद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।