फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेड प्लस सुरक्षा पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र यादव ने कहा, जनता की कौन करेगा सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में कानून-व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा को लेकर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम जनता की सुरक्षा के बजाय अपने नेताओं को विशेष सुरक्षा देने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही है। देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अब विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को जेड प्लस सुरक्षा दी है, जबकि दिल्ली में सुरक्षा हालात ठीक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर संवैधानिक पदाधिकारियों और विधानसभा परिसर की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है, तो उन जनप्रतिनिधियों को चुनकर भेजने वाली जनता की सुरक्षा भी सर्वोपरि होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को मिली कथित ईमेल धमकियों और विधानसभा परिसर में संदिग्ध वस्तु पहुंचने की घटना को गंभीर सुरक्षा चूक बताया। यादव ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि यदि धमकियों की जांच हुई है, तो उसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना सुरक्षा एजेंसियों की विफलता दर्शाता है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राजधानी में लूट, डकैती, गोलीबारी, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि एक ओर विपक्षी नेताओं की सुरक्षा घटाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं को विशेष सुरक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें