फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आप के बड़े नेता पर फेंकी स्याही

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के चयन का विरोध अभी थमा नहीं था कि रविवार को एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने आप के एक बड़े नेता पर स्याही फेंक कर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


हालांकि आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को पकड़ लिया जिससे स्याही आप के नेता पर नहीं पड़ी। लेकिन इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर राजनीति के काले चेहरे को जनता के सामने ला दिया है। गौरतलब है कि एक वर्तमान आप उम्मीदवार ने कुछ वर्षों पहले कांग्रेस के एक बड़े मंत्री पर जूता उछाला था।

वहीं दूसरी ओर आप कार्यकर्ता इस घटना से भड़क गए हैं और और इसका पुरजोर विरोध करने का मन बना रहे हैं। अब देखना यह होगा कि विरोध का यह तरीका अब क्या गुल खिलाएगा।
विज्ञापन

भरी शीशी लेकर नेता की ओर दौड़ गया आरोपी

एक युवक हाथ में स्याही से भरी शीशी लिए हुए आप के बड़े नेता की ओर बढ़ने लगा। आप के कार्यकर्ताओं को जब युवक पर संदेह हुआ तब उसे रोक लिया गया। इस बीच काफी हंगामा हुआ।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के बीच-बचाव करने के बाद पूरा मामला शांत हुआ।

गांधी नगर से आप के विधानसभा उम्मीदवार रहे अनिल वाजपेयी ने कहा कि हंगामा करने वाला युवक कांग्रेस का कार्यकर्ता है।

पूर्वी दिल्ली के LS उम्मीदवार पर फेंकी गई है स्याही

पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान स्याही फेंकी गई। हालांकि आप के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को रोक लिया।

इस दौरान काफी हंगामा भी हुआ। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पूरा मामला शांत हुआ। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि स्याही फेंकने की कोशिश और हंगामा करने वाला कांग्रेसी कार्यकर्ता है।

‘आप’ के पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार राजमोहन गांधी पत्नी उषा गांधी के साथ पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे थे।
विज्ञापन

आप उम्मीदवार भी फेंक चुके हैं कंग्रेसी मंत्री पर जूता

आम आदमी पार्टी के वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार जनरैल सिंह भी जूता उछालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अप्रैल 2009 में तत्कालीन गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पी ‌चिदंबरम पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस जूता उछाला था।

इस घटना के बाद वह कई दिनों तक देश विदेश की मीडिया में छाए रहे थे और तीन महीने बाद उन्हें उनके मीडिया संस्‍थान से भी बाहर निकाल दिया गया।

अब इस घटना के बाद संशय यह भी है कि क्या कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने मंत्री पर तब फेंके गए जूते का स्याही से बदला रहा था। या फिर इसके पीछ कोई और कारण है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें