हजारों फ्लैट खरीदारों की सहूलियत और फायदा रायशुमारी में अटका पड़ा है।
उत्तरप्रदेश अपार्टमेंट ऐक्ट को नोएडा प्राधिकरण से मंजूरी मिले तीन माह से
अधिक बीत चुके हैं, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा सका है।
नियमावली
तैयार करने के लिए प्राधिकरण का लॉ डिपार्टमेंट इस पर विचार-विमर्श कर रहा
है। नवंबर में हुई नोएडा प्राधिकरण की 180वीं बोर्ड बैठक में उत्तर
प्रदेश अपार्टमेंट ऐक्ट को मंजूरी दी गई।