फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी तय

Thu, 26 Dec 2019 08:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी फाइनल कर ली है। पार्टी ने राजीव सातव को कमिटी की अध्यक्षता सौंपी है जबकि विरेंद्र सिंह राठौड़ और चल्ला वामशी चंद रेड्डी को कमेटी का मेंबर बनाया है। बता दें कि आप, कांग्रेस और भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर चुकी है। 

विज्ञापन






इधर, विधानसभा चुनाव पास आते ही दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस के मुफ्त बिजली की घोषणा पर सियासी घमासान हो गया है। कांग्रेस के 600  यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा करते ही आम आदमी पार्टी व भाजपा हमलावर हो गई है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को चुनौती दे डाली कि दिल्ली में लागू करने से पहले इसे कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करे। वहीं भाजपा ने इस घोषणा को हास्यास्पद बताते हुए तंज कसा कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को वजीरपुर इलाके में हल्ला बोल अभियान के तहत आयोजित जनसभा में सुभाष चोपड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार सिर्फ 200 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 600 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएंगी। 

वहीं औद्योगिक इकाईयों के लिए 200 यूनिट तक की बिजली मुफ्त होगी। सुभाष चोपड़ा ने दावा किया कि इसका जिक्र दिल्ली चुनाव में पार्टी के घोषणा पत्र में भी होगा।

कांग्रेस की तरफ से यह बयान आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है दूसरी पार्टियों को भी आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को अपनाना पड़ रहा है। यह अच्छी बात है, लेकिन कांग्रेस को इस योजना को पहले ऐसे राज्यों में लागू करनी चाहिए, जहां उनकी सरकार है।  

पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश सरीखे राज्यों में योजना लागू न होने पर लोग समझ जाएंगे कि यह कांग्रेस का चुनावी जुमला है। मुख्यमंत्री का बयान आने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चुनौती देते हुए कहा कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें