कांग्रेस ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में मुख्य रूप से दिल्ली में बिजली और पानी के क्षेत्र में सुधार का वादा किया गया है।
कांग्रेस ने डेढ़ रुपये प्रति यूनिट से बिजली देने का वादा किया है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा इस घोषणा पत्र का एक बड़ा मुद्दा है।
घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस के इलेक्शन कैंपेन कमेटी प्रमुख अजय माकन ने कहा कि घोषणा पत्र में केवल यह नहीं बताया गया है कि हम क्या करेंगे बल्कि यह भी बताया गया है कि कैसे करेंगे। हम केवल वही वादे कर रहे हैं जिन्हें हम पूरा कर सकते हैं।