फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाजपा कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुंदरकांड पाठ से पहले कई नेता हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
- राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग, भाजपा सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोध के प्रतीक के रूप में सामूहिक सुंदरकांड पाठ करने का प्रयास किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष वर्धन यादव, पंकज डावर समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि शाम के समय सभी को छोड़ दिया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ता सेक्टर-31 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह 11 बजे सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर बहसबाजी हुई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान राम मंदिर चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए विरोध जताया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सिविल लाइंस ले गई, जहां पर नेताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर उठ रहे सवालों से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था के केंद्र हैं और मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उ
गुरुकमल के 300 मीटर दायरे में धारा 163 लागू
जिला मजिस्ट्रेट एवं डीसी उत्तम सिंह ने गुरुकमल सेक्टर-31 स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के 300 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी दिया था। जारी आदेशों के अनुसार, 14 जुलाई को भाजपा कार्यालय के बाहर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारु रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। हालांकि सेक्टर 40 थाना पुलिस ने नेताओं को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी थी।
विज्ञापन

राम के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस : सर्वप्रिय त्यागी
भाजपा के गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन और सुंदरकांड पाठ के प्रयास को राजनीतिक नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्षों तक रामसेतु और भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, वही आज श्रीराम के नाम पर सस्ती राजनीति कर रही है। प्रेसवार्ता में सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि कांग्रेस ने आस्था की आड़ में राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। त्यागी ने कहा कि उन्होंने पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट कर दिया था कि यदि कांग्रेस नेता श्रद्धा और आस्था की भावना से पूर्व सूचना देकर सुंदरकांड पाठ करना चाहते तो भाजपा उनका स्वागत करती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें