फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने सरकार के फैसले पर फूंका पुतला, रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रेल किराए की वृद्धि पर कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है। केंद्र सरकार ने जब से रेल किराए में वृद्धि की घोषणा की है उस दिन से ही पूरे देश में जगह-जगह राजनीतिक पार्टियां रेल के बढ़े किराए के विरोध में जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन


इसी कड़ी में कांग्रेस के कार्यकर्ता आज दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के पुतले भी फूंके।

वहीं भाजपा के एक और नेता नलिन कोहली ने कहा है कि रेल किराया बढ़ाना एक मुश्किल फैसला था पर यह बिल्कुल सही फैसला था। यह फैसला काफी सोच समझकर लिया गया है।
विज्ञापन

पालम में रोकी ट्रेन

दिल्ली के पालम आज बिजली-पानी-रेल किराए के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने पालम में रेलवे ट्रैक का घेराव कर ट्रेन रोक ली और जबरदस्त प्रदर्शन किया।

कांग्रेस दिल्ली में बिजली-पानी की किल्लत को लेकर तो करीब एक हफ्ते से जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रही थी पर रेल किराए के एकाएक लगभग 14 प्रतिशत बढ़ जाने के बाद कांग्रेसियों का देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस का कहना है कि क्या यही है अच्छे दिनों की शुरूआत जो मंहगाई से हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें