फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को वॉक ओवर देकर कांग्रेस 2024 की तैयारी में जुटी

Thu, 21 Mar 2019 04:27 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में गठबंधन की संभावना खत्म होने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि लोक सभा चुनाव में भाजपा की सियासी रणनीति में फंसकर कांग्रेस ने उसे वॉक ओवर दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मान लिया है कि 2019 में उनके पास कोई मौका नहीं है और वह 2024 के चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को ट्वीट किया कि भाजपा ने राहुल गांधी को अपनी सियासी चाल में फंसा लिया है। उन्होंने मान लिया है कि 2019 चुनाव में उनका कुछ नहीं होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस ने 2024 के चुनाव पर नजरें गड़ा रखी हैं। इसी वजह से वह इस चुनाव के लिए गठबंधन करने से बच रहे हैं। 

कांग्रेस मान रही है कि गठबंधन करने से उनकी सीटों की संख्या कम हो जाएगी। भारद्वाज ने आगे लिखा है कि भाजपा शुरू से ही इसी कोशिश में लगी थी। राहुल गांधी उसकी चुनावी रणनीति से बनाए गए भ्रम को ही अपनी रणनीति बना रहे हैं। उधर, आप का कहना है कि कांग्रेस जिस तरह से पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली में गठबंधन करने से बच रही है, उससे स्पष्ट है कि कांग्रेस को सिर्फ अपनी जमीन बचाने की चिंता है।
विज्ञापन


 भाजपा को आने वाले चुनाव में हराना उसकी चुनावी रणनीति के केंद्र में नहीं है। गौरतलब है कि आप कांग्रेस पर उस वक्त हमलावर हुई है, जब गठबंधन की संभावना लगभग खत्म है। मंगलवार को प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने दावा किया था कि प्रस्ताव आने के बाद भी वह कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें