फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशियों पर ग्रहण: बिजलीघर में करंट से तीन 3 बच्चे जिंदा जले

Thu, 21 Mar 2019 01:21 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर फाई-तीन के बिजली सबस्टेशन में बुधवार दोपहर करंट लगने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। सबस्टेशन के दरवाजे व शटर खुले हुए थे जिससे बच्चे होली खेलते हुए अंदर चले गए थे। सबस्टेशन से धुआं निकलने पर घटना का पता लगा। वहीं, बच्चों के परिजनों और सेक्टर के लोगों ने बिजली कंपनी एनपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने लोगों को शांत कराया। एनपीसीएल ने परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक मदद देने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद निवासी पप्पू, बुलंदशहर निवासी अंता और हमीरपुर निवासी जय नारायण अपने-अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के फाई-तीन सेक्टर में किराये पर रहते हैं। अंता पेंटर और पप्पू एक निजी विश्वविद्यालय में सफाई कर्मी है। जबकि जय नारायण मजदूर है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जय का बेटा रिंकू (13), पप्पू का बेटा विवेक (12) और अंता का बेटा सागर (11) होली खेल रहे थे। इस बीच तीनों एनपीसीएल के सबस्टेशन में चले गए और पैनल बॉक्स की चपेट में आ गए।

करंट लगने से तीनों जिंदा जल गए। सबस्टेशन से धुआं निकलने और बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस और एनपीसीएल को जानकारी दी। एनपीसीएल के अफसर मौके पर पहुंचे। अंदर जाने पर तीनों बच्चों के जिंदा जलने का पता चला। बच्चों की मौत की सूचना मिलने पर परिजन, सेक्टर और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कासना कोतवाली के साथ-साथ अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात विनीत जायसवाल, एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी, सीओ प्रथम श्वेताभ पांडेय और एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) सारनाथ गांगुली भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


तीन बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें