फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अरुणा आसफ अली को कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी और पहली महिला अध्यक्ष अरुणा आसफ अली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

देवेन्द्र यादव ने कहा कि अरुणा आसफ अली ने नौ अगस्त 1942 को मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में तिरंगा फहराया था। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन को नई ऊर्जा दी और अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया। आसफ अली ने नमक सत्याग्रह में भाग लिया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कई बार जेल भी गईं। वह 1946-47 में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं और 1958 में दिल्ली की पहली मेयर निर्वाचित हुईं। उनके योगदान के लिए उन्हें 1992 में पद्म विभूषण और 1997 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें