फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस-एनएसयूआई ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में सुविधाओं की मांग, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाजा ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों की समस्याओं को लेकर गुरुग्राम विश्वविद्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। बादशाहपुर एसपीआर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई रैली गुरुग्राम विश्वविद्यालय पहुंची, जहां कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

विनोद जाखड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय में कैंटीन की सुविधा नहीं होने से छात्रों को भोजन के लिए परेशानी होती है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। उन्होंने परीक्षा परिणामों में देरी, खासकर री-एवैल्यूएशन और री-एपीयर के मामलों में लापरवाही पर भी सवाल उठाए। साथ ही मुख्य द्वार पर पीसीआर तैनाती, सुरक्षित माहौल और छात्रों के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग रखी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष अविनाश यादव, डूसू के उपाध्यक्ष राहुल झांसला,अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष अनिल धानक, युवा नेता कुलदीप गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता मनीष खटाना, सुखबीर तंवर, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव शिव बोकन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋतिक खटाना, समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें