फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर कोर्ट में हुए पेश

Fri, 26 Jul 2019 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : getty images
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस सांसद शशि थरूर मानहानि मामले में बृहस्पतिवार को अदालत में पेश हुए। उनके खिलाफ भाजपा नेता राजीव बब्बर ने पीएम मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बयान पर मानहानि की शिकायत की थी।

विज्ञापन



राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल के समक्ष बृहस्पतिवार को शशि थरूर का बयान दर्ज नहीं हो सका। अदालत ने थरूर को बयान दर्ज करने के लिए सात अगस्त की तारीख तय की है। 

भाजपा नेता बब्बर ने शिकायत दायर कर आरोप लगाया था कि थरूर ने अक्तूबर 2018 में बंगलूरू में आयोजित एक कार्यक्रम में एक लेख का हवाला देते हुए बयान दिया था कि पीएम मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। 
विज्ञापन


इस विवादित लेख में लेखक ने आरएसएस के एक सूत्र के हवाले से लिखा था कि मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं। उन्हें वहां से किसी भी तरह हटाया नहीं जा सकता।

उस सूत्र ने अपनी कुंठा जाहिर करते हुए मोदी की तुलना बिच्छू से की थी। भाजपा नेता ने अपनी शिकायत में कहा था कि थरूर ने इस लेख के आधार पर विवादित बयान दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें