फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक ने लौटाया 5 महीने का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस विधायकों ने आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मिलकर हमला बोला।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिह, विधायक दल के नेता हारून यूसुफ समेत पार्टी के सभी विधायकों ने केजरीवाल को नाटक बाज करार दिया। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल धर्मनिरपेक्ष मतों का विभाजन करके भाजपा को फायदा पहुंचा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस जनजागरण अभियान में तीस हजार वालंटियर के शामिल होने की बात कर रही है, वह सभी ‘पेड’  हैं।

AAP-भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्लान

प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ जहांगीरपुरी से जनजागरण अभियान शुरू करने का फैसला किया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों की तरफ से काम नहीं करने देने के आरोप को निराधार बताया है।

उन्होंने कहा है कि ‘आप’ की 49 दिनों की सरकार के दौरान केजरीवाल के साथ कांग्रेसी नेताओं के साथ न तो कोई मीटिंग हुई और न ही टेलीफोन पर कोई बातचीत हुई।

वहीं हारून यूसुफ ने कहा कि केजरी सरकार ने सिर्फ सर्दी के सीजन में बिजली सब्सिडी दी ताकि गर्मी में अधिक बिल आए। उधर विधायक चौधरी मतीन अहमद और मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र यादव ने लौटाया वेतन

कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव ने सुप्रीम कोर्ट की बिना काम के वेतन लेने की टिप्पणी के बाद अपने पांच महीने का वेतन लौटाने का फैसला किया है।

यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखा था। इस पर उन्हें पांच महीने के वेतन में प्राप्त राशि का चेक बनाकर मुख्य सचिव को सौंपने के लिए कहा गया।

विधायक ने कहा ‘मैंने चेक नंबर-986357 पर 2,67,500 रुपये भर दिए हैं। जिसे मुख्य सचिव कार्यालय में दे दूंगा। जब तक विधानसभा निलंबित है तब मुझे वेतन नहीं दिया जाए।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें