फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने चाचा-भतीजा को डिबेट की खुली चुनौती

Wed, 11 Feb 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता यशपाल नागर ने स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से अब तक उनके कराए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा है।
विज्ञापन


उन्होंने नीलम-बाटा रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि कृष्णपाल गुर्जर और अवतार भड़ाना चाचा-भतीजे हैं। इन दोनों को वह डिबेट की चुनौती दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे में पहले भी मिली भगत थी। अब अवतार भड़ाना के भाजपा में आने के बाद यह बात साबित हो गई है।

भड़ाना ने कहा कि स्थानीय सांसद ने जो भी वायदे किए और शिलान्यास के पत्थर लगवाए वह सब झूठे साबित हो रहे हैं। सांसद ने 2014 में नितिन गड़करी से मंझावली पुल की आधारशिला रखवाई लेकिन अब तक इस प्रोजेक्ट पर एक ईंट भी नहीं रखी गई है।
विज्ञापन


हाइवे का प्रोजेक्ट बहुत धीमी गति से चल रहा है। जबकि हथीन में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की ओर से सीआरपीएफ भर्ती सेंटर की आधारशिला रखने के बाद अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

विधानसभा लड़ चुके नागर ने कहा कि भाजपा के मंत्री से लेकर विधायक तक प्रॉपर्टी डीलिंग में लिप्त हैं। जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि निजी हितों की वजह से भाजपा सांसद पलवल में हमारे कांग्रेस के प्रत्याशी को सपोर्ट करते रहे। कांग्रेस का प्रत्याशी वहां जीता है इसलिए हम कृष्णपाल गुर्जर का शुक्रिया करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें