फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली की जनता को उल्लू बना रही है बीजेपी'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बिजली पानी के मुद्दे पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। गुरुवार को एक बार दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने बिजली संकट के खिलाफ आवाज उठाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के खिलाफ जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी भी की।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली में बिजली संकट से निपटने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है। जबकि हकीकत ये है कि तब तक राजधानी में मानसून आ जाएगा।

'उल्लू न बनाए बीजेपी'

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि बीजेपी के इस वादे को झूठा बताते हुए कहा कि बीजेपी दिल्ली की जनता को उल्लू न बनाए।

दक्षिणी दिल्ली के एमबी रोड स्थित खानपुर में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने हाथ में मटके और पंखे लेकर प्रदर्शन किया। सा‌थ ही ऊर्जा मंत्री का पुतला भी फूंका।
BJP say power will be normal in 2 weeks,real reason is monsoon expected to be here in 2 weeks,so no 'ullu banaoing'-Shakeel Ahmed,Cong— ANI (@ANI_news) June 12, 2014

विज्ञापन

'नहीं खत्म होगा अनशन'

बता दें कि  बुधवार को पार्टी विधायक जयकिशन ने सुल्तानपुरी में बिजली-पानी संकट के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया।

दोपहर बाद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने वादा किया कि कांग्रेस दिल्ली में बिजली-पानी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहेगी। इसके बाद उन्होंने जूस पिलाकर जयकिशन का अनशन तुड़वाया था।

कांग्रेस नेताओं का ऐलान है कि जब ‌तक राजधानी में बिजली पानी का संकट नहीं खत्म होगा उनका अनशन जारी रहेगा।
Congress workers protest against power and water crisis in Delhi pic.twitter.com/gm8J4whhIr— ANI (@ANI_news) June 12, 2014

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें