फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ शुरू किया पोल खोल अभियान, हिंदू-मुस्लिम के नाम हो रहा बंटवारा

Mon, 16 Jul 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पोल खोल अभियान की कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत की है। कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं, सिर्फ कांग्रेस की तरफ से कराए गए कार्यों का शिलान्यास कराने में लगे हैं। पिछले चार साल में एक भी बड़ी योजना का एलान नहीं किया गया। 

विज्ञापन


प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बंटवारा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है।  कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल बौखला रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। बैठक में संजीव वत्स, अशोक पंडित, मनोज चौधरी, किशन कुमार, राकेश गौतम, वसीम अहमद आदि कार्यकर्ता थे।        

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें