भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पोल खोल अभियान की कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत की है। कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नागर ने बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसी भी क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं, सिर्फ कांग्रेस की तरफ से कराए गए कार्यों का शिलान्यास कराने में लगे हैं। पिछले चार साल में एक भी बड़ी योजना का एलान नहीं किया गया।
प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर बंटवारा कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल बौखला रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। बैठक में संजीव वत्स, अशोक पंडित, मनोज चौधरी, किशन कुमार, राकेश गौतम, वसीम अहमद आदि कार्यकर्ता थे।