फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का 258 ब्लॉकों में कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर लीक मामलों पर जवाबदेही तय करने और छात्रों के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी के सभी 258 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्षेत्रों में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक से कथित रूप से जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि दी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यह कार्यक्रम नेता विपक्ष राहुल गांधी के पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत आयोजित किया गया। नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के ग्रीन पार्क ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से यूसुफ सराय मार्केट से निकले मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री, पूर्व सदन नेता जितेंद्र कुमार कोचर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेने के बजाय अपनी नाकामियों को छिपाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने छात्रों के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में 152 पेपर लीक से करीब 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस का आंदोलन सभी 258 ब्लॉकों में जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें