फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने आप सरकार को दिए जीरो नंबर

Sun, 14 Feb 2016 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली सरकार के एक साल पूरा होने पर सरकार का एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया। कांग्रेस ने रिपोर्ट कार्ड में केजरीवाल सरकार का परिणाम फेल बताया।
विज्ञापन


रिपोर्ट में 100 अंकों में से 0 अंक देकर सरकार की नाकामियों को दर्शाया गया। इस रिपोर्ट कार्ड को केजरीवाल एक साल दिल्ली बेहाल के नारे के साथ जारी किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने रिपोर्ट कार्ड को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया रूम में जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कटाक्ष करते पांच कार्टून भी जारी किए। माकन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता 14 फरवरी को छलावा दिवस के रूप में मनाएंगे।
विज्ञापन


राजघाट से आईटीओ चौक तक शाम में कैंडल मार्च निकाला जायेगा। मार्च में केजरीवाल की एक साल की विफलताओं पर बनाए गए गाने को गाया जाएगा।

कांग्रेस के रिपोर्ट कार्ड में आठ अध्याय हैं जिनमें, सिद्धांत, विफल प्रशासन, रुका विकास, कीमतों में वृद्धि, महिला विरोध सरकार, गरीब तबके की अवहेलना, वादों की विफलता का वर्णन किया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर भी निशाना साधा।

कहा कि आप व भाजपा दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। विधायकों के वेतन बढ़ाने का बिल जब विधानसभा में पास हो रहा था उस वक्त भाजपा के तीनों विधायक सदन से गायब थे। इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, डॉ. एके वालिया, डॉ. योगानंद शास्त्री, डॉ. नरेंद्र नाथ, डॉ. किरण वालिया, राजकुमार चौहान, मंगत राम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें