फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एमसीडी और डूसू चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में मंगलवार को पार्लियमेंट्री अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। इसमें मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की स्थिति, एसआईआर, डूसू और आगामी एमसीडी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली स्थल के शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले दो वर्षों की चुनौतियों के बावजूद दिल्ली कांग्रेस का संगठन मजबूत हुआ है। संगठन सृजन अभियान, जिला और ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकों तथा मंडलम और सेक्टर गठन से पार्टी को संगठनात्मक समीक्षा में देश की प्रदेश कांग्रेस कमेटियों में शीर्ष स्थान मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के तहत दिल्ली में 45 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश हुई है। कांग्रेस के 13,031 बूथ लेवल एजेंट सक्रिय हैं। यादव ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत कर लोगों के मुद्दे उठाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 180 ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हैं और 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता सक्रिय हैं। निगम चुनाव में महिलाओं समेत सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और डूसू चुनाव की तैयारियां तेज करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें