फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Mon, 03 Apr 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ajay makan - फोटो : ANI
विज्ञापन
आगामी 23 अप्रैल को होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इस सूची में कुल 140 उम्मीदवारों का नाम शामिल है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने जिन 140 उम्मीदवारों की सूची जारी की उसमें 50 प्रतिशत के करीब उम्मीदवार वर्तमान में भी पार्षद हैं। बता दें कि इसके उलट भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही ये घोषित कर दिया है कि इस बार के निगम चुनावों में किसी भी वर्तमान पार्षद को टिकट नहीं दिया जाएगा।

मालूम हो कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। कांग्रेस ने पहली सूची जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जल्द ही बाकी नामों का भी ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप और भाजपा से आए नेताओं को दिया टिकट 

हाल ही में आम आदमी पार्टी की महिला विंग उपाध्यक्ष अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुईं थीं जबकि, भारतीय जनता पार्टी के एक नेता भी हाल ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

कांग्रेस ने आप और बीजेपी से आए दोनों नेताओं को टिकट दिया है। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि प्रत्याशियों का चयन उनकी जीतने की संभावना और पार्टी कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर किया गया है।

बता दें कि प्रत्याशियों के चयन में मदद के लिए और कार्यकर्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन सदस्यों की एक समिति नियुक्त की थी जिसमें वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला औ मानिक टैगोर शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें