फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो पेट्रोल छिड़ककर खुद को लगा ली आग

Mon, 03 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वरूप नगर इलाके में प्रेमिका से शादी नहीं होने से परेशान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। आस पास मौजूद लोगों ने आग बुझाकर युवक को घायल अवस्था में बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत बिगडने के बाद उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस युवक के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। 
पुलिस के अनुसार जितेंद्र(27) सपरिवार स्वरूप नगर के डीसीएम कालोनी गली संख्या 6 में रहता है।

वह आरटीवी बस में बतौर कंडक्टर काम करता है। रविवार सुबह करीब 11 बजे जितेंद्र ने अपने घर के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। चीख पुकार सुनकर आस पास रहने वाले लोग वहां पहुंचे और आग बुझाकर जितेंद्र को घायल अवस्था में इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। 
Trending Videos
विज्ञापन

जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है

demo pic - फोटो : अमर उजाला
जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसे लोक नायक अस्पताल में रेफर कर दिया है। जितेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की।

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ में पता चला है कि जितेंद्र का दिल्ली से बाहर रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी तय हो जाने की वजह से वह काफी परेशान था।

आशंका है कि इसी बात से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें