फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिब्बल ने खेली सियासी चाल, बीजेपी-AAP पर निशाना

Sun, 23 Mar 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कपिल सिब्बल अब रिपोर्ट कार्ड दिखाकर वोट मांगेंगे। उन्होंने दस विधानसभा क्षेत्र के लिए चार-चार पन्नों के दस रिपोर्ट कार्ड बनवाए हैं। सिब्बल ने अपने कार्यकाल में किस विधानसभा क्षेत्र के लिए सांसद निधि से क्या काम कराए इसका जिक्र इन कार्डों में है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने लोकायुक्त-2013, खाद्य सुरक्षा विधेयक-2013, भूमि अधिग्रहण विधेयक-2013, अनिवार्य शिक्षा कानून, मानव संसाधन मंत्रालय, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रहते हुए किए गए कार्यों का जिक्र भी किया है। मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने के नाते एक रिपोर्ट कार्ड पूरी तरह उर्दू में छपवाया गया है।

'इतने दिनों बाद कैसे जागा हर्षवर्धन का प्रेम'

कपिल सिब्बल ने कहा, ‘चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के लिए मैंने बहुत कुछ किया है। चांदनी चौक के पुनर्विकास का काम शुरू कराने के अलावा पानी की समस्या दूर करने के लिए मैंने भूमिगत जलाशय बनवाया, कब्रिस्तान की समस्या सुलझाई और दिल्ली की डिजिटल मैंपिंग कराई।

केंद्र में मंत्री रहने के दौरान क्षेत्र से दूर रहने के आरोप पर सिब्बल ने कहा,‘ मैं 570 बार क्षेत्र में गया। विभिन्न विभागों के साथ समस्या सुलझाने के लिए 117 बैठकें कीं।’ भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन को लेकर सिब्बल ने कहा कि अचानक उनका चांदनी चौक प्रेम कैसे जागृत हो गया। अभी तक वे कहां थे।
विज्ञापन

'कोई आदमी आधा मुसलमान कैसे हो सकता है'

मीडिया से बातचीत के दौरान सिब्बल ने यह भी कहा कि अगर हर्षवर्धन वाकई चांदनी चौक की जनता को प्यार करते हैं फिर विधायक व प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देकर मैदान में आएं।

सिब्बल ने हर्षवर्धन को राज्य की राजनीति छोड़कर केंद्रीय राजनीति में आने की सलाह दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष को लेकर सीधे तो कुछ नहीं, लेकिन इतना जरूर कहा कि कोई आदमी आधा मुसलमान कैसे हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें