फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अब उदित राज ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, कहा- ताजा हो गईं पुरानी यादें, इस संकट में हम सब साथ हैं

Thu, 02 May 2024 06:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने बृहस्पतिवार की सुबह सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में बात की। 
 
विज्ञापन
उदित राज ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के उम्मीदवारों का आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी से मिलने का बृहस्पतिवार को भी सिलसिला जारी रहा। उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज ने बृहस्पतिवार की सुबह सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में बात की। इसके अलावा उनके चुनावी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन


इस मौके पर उदित राज ने कहा कि सुनीता केजरीवाल मिलने पर पुरानी यादें ताजा हो गईं। दरअसल वह और उनकी पत्नी ने सुनीता केजरीवाल के साथ आयकर विभाग में काम किया है। वह व उनकी पत्नी आईआरएस थे। इस संकट में हम सब साथ हैं। सुनीता केजरीवाल से बुधवार को उत्तर पूर्व दिल्ली क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने मुलाकात की थी। इसके अलावा उदित राज ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि उतर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट को एक आदर्श लोकसभा क्षेत्र बनाने के लिए उनसे जुड़ें। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका समर्थन ही हमारी ताकत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें