फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर लगा क्रिमिनल केस छुपाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के ठीक पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल एक नई मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। मामला इतना गंभीर है कि आरोप सही साबित होने की स्थिती में अरविंद केजरीवाल का नामांकन रद्द भी हो सकता है।
विज्ञापन


दरअसल, नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किरण वालिया ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने अपने नामांकन पत्र में उन पर लगे एक क्रिमिनल केस छुपाने की कोशिश की है। इस आरोप की औपाचारिक शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी किरण वालिया के वकील ने चुनाव आयोग से की है।

बता दें कि 21 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख थी और फिलहाल चुनाव आयोग सभी नामांकनों की जांच कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक अगर कांग्रेस का आरोप सही साबित होता है तो उनकी उम्मीदवारी रद्द हो सकती है।
विज्ञापन


इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशीष खेतान ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा की लगातार यह कोशिश रही है कि अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाया जाए।

इस बीच एसडीएम ने अरविंद केजरीवाल का नामांकन रद्द करने से इनकार किया है। हालांकि कांग्रेस इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन

आप ने किया बचाव

आरोप के जवाब में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर जो भी केस हैं वह आंदोलन के दौरान ही दर्ज हुए हैं। कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा है।

अगर चुनाव आयोग आप से सफाई मांगता है तो हम इस पर अपना पक्ष भी रखेंगे। इस बीच ओखला से बीजेपी को झटका देते हुए धीर सिंह विधुड़ी ने बृहस्पिवार को आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है।

इस बीच खबर यह भी है कि विधुड़ी के समर्थकों ने आम आदमी पार्टी के कौशांबी दफ्तर के सामने विंधुड़ी समर्थकों ने जमकर हंगाम किया है। समर्थकों ने बीजेपी के पोस्टर बैनर और स्टीकर जलाए हैं। मामले उग्र होने के साथ ही मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें