फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस वर्सेज बीजेपी: जमीन से आसमान तक हो रही बहस

Fri, 21 Mar 2014 10:36 PM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी। कांग्रेस या बीजेपी। किसकी सरकार अच्छी, कौन करा सकता देश की तरक्की। यह बहस जमीन से आसमान तक हो रही है।
विज्ञापन


ऐसा यूट्यूब पर वायरल हो रही एक वीडियो फिल्म में दिखाया गया है। 4 मिनट 57 सेकेंड्स की इस वीडियो में आपरेशन थियेटर से लेकर चांद पर गए अंतरिक्ष यात्री तक को इसी मुद्दे पर आपस में बहस करते दिखाया गया है।

देशभर के लाखों और गाजियाबाद के हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो की शुरुआत एक आपरेशन थियेटर से होती है, जिसमें दो डॉक्टर मरीज का आपरेशन कर रहे हैं। तभी लाइट चली जाती है।
विज्ञापन


एक डॉक्टर कहता है- आने दो मोदी की सरकार, सारा देश लाइट से जगमगाएगा। इस पर दूसरा डॉक्टर कहता है- सिर्फ लाइट ही जलाओगे या और भी कुछ करोगे।

इसके बाद चौराहे पर ट्रैफिक वाले, कोठी के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड, आग बुझा रहे फायरमैन और चांद पर गए अंतरिक्ष यात्री इसी मुद्दे पर बहस करते दिख रहे हैं।

एक व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का समर्थक है और दूसरा बीजेपी का। एक पक्ष कांग्रेस की तारीफ कर रहा है और बीजेपी की बुराई। दूसरा पक्ष बीजेपी की तारीफ कर रहा है और कांग्रेस की बुराई।
विज्ञापन


वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि रोड पर एक्सीडेंट हो रहा हो या आग से झुलसा व्यक्ति तड़प रहा हो। आपरेशन थियेटर में मरीज कराह रहा हो। कोई उनकी सुध नहीं ले रहा, सब बहस में मशगूल हैं। हालांकि वीडियो के आखिर में ये भी लिखा आता है कि इस तरह की फिजूल बहस में न पड़ें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें