फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कांग्रेस ने 14 जिला कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कवायद तेज करते हुए संगठन सृजन अभियान के तहत 14 जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इसे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
नियुक्त किए गए 14 जिला अध्यक्षों में आदर्श नगर से सिद्धार्थ राव, चांदनी चौक से मोहम्मद उस्मान, करावल नगर से मंगेश त्यागी, बाबरपुर से राज कुमार जैन, पटपड़गंज से विजेंदर चौधरी, कृष्णा नगर से सुमित शर्मा, करोल बाग से महेंद्र भास्कर, नई दिल्ली से मोहिंदर मंगला, रोहिणी से इंद्रजीत सिंह, किराड़ी से वरुण ढाका, तिलक नगर से अमनदीप सिंह सूदन, नजफगढ़ से राजेश यादव, महरौली से वीरेंद्र शर्मा और बदरपुर से हर्ष चौधरी शामिल हैं। इस दौरान चार जिला अध्यक्ष बदले गए और 10 जिला अध्यक्ष दोबारा नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने पूर्व जिला अध्यक्षों सुरेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार, आदेश भारद्वाज और धर्मपाल चंदेला के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी उनके संघर्ष और सेवाओं का सम्मान करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें