फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं सुभाष चोपड़ा, जिन्हें कांग्रेस ने चुना दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 23 Oct 2019 08:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मध्य में दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सुभाष चोपड़ा के नाम का एलान कर दिया। कीर्ति आजाद को दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी बनाया गया है। चोपड़ा 2013 विधानसभा चुनाव में कालकाजी से चुनाव लड़ चुके हैं। इस दौरान वे प्रचार समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

सुभाष चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन

चोपड़ा का जन्म 23, अक्तूबर 1947 को हुआ था। वह यूके से लॉ में डिप्लोमा कर चुके हैं। चोपड़ा शांत स्वभाव के माने जाते हैं। साथ ही उनका पढाई-लिखाई में खूब मन लगता है। उन्हें किताबें पढ़ने का भी शौक है। 

चोपड़ा का राजनीतिक सफर

सुभाष चोपड़ा की राजनीतिक पारी छात्र राजनेता के तौर पर 1968 में शुरू हुई थी। वे 1970-71 में दिल्ली विश्वविद्यालय के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद डीपीसीसी के विभिन्न पद पर रहे हैं जिनमें कोषाध्यक्ष, महासचिव और उपाध्यक्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन


चोपड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर 16-06-2003 तक सेवाएं दीं। 1998 के दूसरे विधानसभा चुनाव और 2003 के विधानसभा चुनाव में वे विधायक बने। साथ ही चोपड़ा जून 2003 से दिसंबर 2003 तक विधानसभा स्पीकर भी रहे। 
विज्ञापन


चोपड़ा व्यापक रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के समकालीन मुद्दों पर होने वाले सभा-सम्मेलनों में हिस्सेदारी करते रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें