फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से खिसियाई कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्क्रीनिंग का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे लोगों को टिकट की दौड़ से दूर रखा जाएगा, जो लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान पर्चा भरने के बाद एक कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा ज्वाइन कर लिया था, जिससे उस लोकसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले ही पर्टी चुनाव हार गई थी।

प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में हुआ ये फैसला

तंवर बृहस्पतिवार को जिला युवक कांग्रेस द्वारा सेक्टर-16 स्थित गुर्जर भवन में आयोजित प्रदेशस्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रयास यह होगा कि प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव से कम से कम एक माह पूर्व कर दी जाए। ताकि उनकी अच्छी तैयारी हो सके। उन्होंने कहा कि एक प्रक्रिया के तहत प्रदेश, जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भंग की गई हैं।

जून में जिलास्तर पर दौरा करने के बाद मेहनती कार्यकर्ताओं की पहचान की जाएगी। उसके बाद नई कमेटियों का गठन होगा। इन कमेटियों में मेहनती कार्यकर्ताओं को ही तरजीह दी जाएगी।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस से पूछकर तैयार होगा रोडमैप

तंवर ने कहा कि जल्द ही महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल एवं एनएसयूआई के साथ भी प्रदेश स्तर पर बैठकें कर अगले तीन माह का रोडमैप तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गुबार आगामी 10-15 दिन में निकल जाएगा।

इसलिए कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के परिणामों को अतीत मानकर सक्रिय हो जाएं। जनता के बीच जाएं और कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का काम करें।

इस अवसर पर विधायक आनंद कौशिक, युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप जेलदार, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव राव, जेपी नागर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बघेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें