फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कर रही है सोशल मीडिया के जानकारों की भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस सोशल मीडिया के ट्रैक पर स्पीड बढ़ाएगी। फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब, गूगल+ को संभालने के लिए युवाओं की टीम तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


ऐसे में बहुत संभव है कि आप अगर सोशल मीडिया के जानकार हैं और कांग्रेस में रुचि रखते हैं तो आपको कांग्रेस पार्टी अपने डिजिटल मीडिया वाररूम में रख लेगी।

हालांकि कांग्रेस पार्टी में आपकी रुचि होना बेहद आवश्यक है, क्योंकि पार्टी की गतिविधियों को प्रमोट करने के लिए उनकी समझ होना बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन

राधिका खेड़ा को सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में डिजिटल मीडिया वाररूम बनाया जा रहा है। युवक कांग्रेस की राधिका खेड़ा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी टीम का कहना है कि फेसबुक पर एक पेज प्रदेश कांग्रेस का होगा तो एक प्रदेश अध्यक्ष का, ट्विटर पर भी ऐसा होगा।

यू-ट्यूब पर चैनल बनेगा तो वाट्सएप का एक नंबर जारी किया जाएगा। उस नंबर पर जो भी मिस्ड कॉल करेगा, उसे वाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें