दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस नेताओं ने एक नया खुलासा किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह और विधायक दल के नेता हारून यूसुफ की मौजूदगी में मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 15 विधायकों के साथ भाजपा की डील चल रही है।
इसमें पश्चिम दिल्ली से जीते आप के तीन विधायक शामिल हैं और डील एक बड़ा उद्योगपति करा रहा है। हालांकि सरकार कैसे बनेगी, इस गणित पर वे कुछ साफ नहीं कर पा रहे हैं।
केजरीवाल को है इसकेजरीवाल को है इस सौदे की जानकारी सौदे की जानकारी
प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुकेश शर्मा ने दावा किया कि जो 15 विधायक डील में शामिल हैं, उनके नाम की सूची भी उनके पास है। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल की जानकारी में भी ये बातें हैं।
यही वजह है कि उन्होंने कुछ उद्योगपतियों के नाम अब भाषणों में लेने बंद कर दिए हैं। मुकेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम दिल्ली के तीन और पूर्वी व उत्तर पूर्वी दिल्ली के चार विधायक डील में शामिल हैं। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी कि अगर यह बात गलत है तो उनके खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं।
सत्ता में आए तो फिर नियमित करेंगे कॉलोनी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों पर कैग बेशक 3000 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कह रहा है, लेकिन 1,518 कॉलोनियों के लिए दो करोड़ रुपये प्रति कॉलोनी भी नहीं बनते।
कांग्रेस के शासनकाल में 895 कॉलोनियां नियमित की गईं। इन्हें दिशा-निर्देशों के तहत नियमित किया गया। सत्ता में आए तो फिर इसी तरह कॉलोनियों को नियमित करेंगे।
विधायक दल के नेता हारून यूसुफ ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों पर गलत खर्च की बात की जा रही है, लेकिन इससे पहले गुजरात सरकार में 27,000 करोड़ रुपये गलत तरीके से खर्च किए जाने की बात कैग ने की है, तो क्या भाजपा नेता उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्तीफा मांगेंगे।