फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर भर बरसेंगे मेघ!: मानसून की विदाई से पहले दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, अब तक सामान्य से 56% अधिक बरसात

Tue, 10 Sep 2024 11:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मानसून में अब तक दिल्ली में कुल 913.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जोकि, सामान्य से 56 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में मानसून मेहरबान है। मौसम विभाग ने इस माह के तीसरे सप्ताह तक मानसून की विदाई की संभावना जताई है। लेकिन, विदाई से पहले झमाझम बारिश होने का अनुमान है। माह के आखिरी तक बारिश होने की परिस्थितियां बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मानसून में अब तक दिल्ली में कुल 913.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जोकि, सामान्य से 56 फीसदी अधिक है। वहीं, इस बार सबसे अधिक बारिश रिज क्षेत्र में दर्ज की गई है। यहां 69 फीसदी बारिश रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन

दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री दिल्ली-एनसीआर में जून से शुरु हुई। जुलाई में अच्छी बारिश नहीं हुई। लेकिन, अगस्त में लगातार बारिश हुई। इससे 390.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जो पिछले वर्षों के मुकाबले 67 फीसदी अधिक है। जुलाई में 203.7 मिमी बारिश हुई, यह तीन फीसदी कम है। जून माह में 243.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जोकि 228 फीसदी अधिक रही। विशेषज्ञ इसके पीछे की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बता रहे हैं। 

तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार(आज) को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्य स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला। इससे उमस बढ़ गई। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 100 से 65 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, रिज में 34.3, आया नगर में 34.2 व पालम में 34.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज
पीतमपुरा --- 27 मिमी
पालम --- 10.5 मिमी
सफदरजंग --- 5.6 मिमी
डीयू --- 3 मिमी
नरेला --- 3 मिमी
रिज --- 2 मिमी
आया नगर --- 1.8 मिमी
लोधी रोड --- 1 मिमी

मध्यम श्रेणी में आबोहवा
हवा की गति कम होने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 106 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 63 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 110, नोएडा में 113, गाजियाबाद में 90 व ग्रेटर नोएडा में 146 एक्यूआई रहा।

मंगलवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान -- 35.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान -- 25.2 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान -- 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान -- 24 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें