फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उमस से हाल बेहाल, बिना बरसे लौटे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में लोगों का बीते तीन दिन से उमस से बुरा हाल है। लोग झमाझम बारिश होने की आस कर रहे हैं लेकिन बादल बिना बरसे ही चले जाते हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बरसे नहीं। लोगों को उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का 85 से 68 फीसदी रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। विभाग का कहना है कि झमाझम बारिश के लिहाज से जुलाई का महीना बेहतर रहा है। जुलाई में भारी बारिश के चार दौर देखे गए हैं। मौसम विभाग ने 7 और 8 अगस्त को भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें