फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन-4 में रियायतों पर आज हो सकता है एलान, दिल्ली सरकार ने किया तैयारी का दावा

Sun, 17 May 2020 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश आने के बाद ही पता चलेगा कि दिल्ली को किस स्तर की छूट मिल रही है
  • अधिकारियों का कहना है कि सरकार 18 मई से नए नियमों पर दिल्ली को चलाने के लिए तैयार है
  • द्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के हिसाब से सभी विभागों ने जरूरी इंतजाम कर रखे हैं
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं का स्वागत... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन-4 में मिलने वाली रियायतों पर रविवार को स्थिति साफ हो सकती है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश आने के बाद ही पता चलेगा कि दिल्ली को किस स्तर की छूट मिल रही हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सरकार 18 मई से नए नियमों पर दिल्ली को चलाने के लिए तैयार है। केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव के हिसाब से सभी विभागों ने जरूरी इंतजाम कर रखे हैं। केंद्र के दिशा-निर्देश आने के बाद उस पर काम किया जाएगा। 

दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि बड़ी चुनौती मेट्रो व बस समेत सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शुरू करने व बाजारों को खोलने की है। नियमों को लागू करने में अगर जरा सी भी चूक हुई तो तीन चरणों के लॉकडाउन के फायदे धड़ाम हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मास्क के साथ सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराना बेहद जरूरी है। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इजाजत मिलने पर लॉकडाउन -4 में बसें पूरी क्षमता से नहीं चलेंगी। 

बसों की संख्या कम रखने के साथ यात्री भी 20 के करीब ही रहेंगे। इसी तरह मेट्रो को भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कम क्षमता पर चलाया जाएगा। बाजारों को खोला जाना है। एक दिन में 25-50 फीसदी तक बाजार खुलेंगी। 

साथ ही बाजार के अंदर सम-विषम नियम लागू होगा। बाजार सप्ताह में तीन दिन खोलने का सुझाव दिया गया है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के जिन-जिन प्रस्तावों पर केंद्र सरकार सहमति देगी, उसके हिसाब से दिल्ली लॉकडाउन-4 में चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें