फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज हंस को मुस्लिम बोलने पर सीएम केजरीवाल की शिकायत, सीईओ ने 24 घंटे में मांगा जवाब

Sat, 04 May 2019 05:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा के प्रत्याशी हंसराज हंस को मुस्लिम बताने पर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। शुक्रवार को प्रत्याशी हंसराज हंस और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले में दिल्ली के सीईओ ने 24 घंटे में केजरीवाल से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीएम केजरीवाल और आप के नेताओं की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। अब तक पूर्ण राज्य का हवाला दे रहे थे, लेकिन पिछले तीन दिन में जगह जगह पोस्टर बदल दिए। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हंसराज हंस के मुस्लिम होने का दावा किया है। 

वहीं प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि केजरीवाल फेक न्यूज बनाने में एक्सपर्ट हैं और दुर्भाग्य से वह मीडिया की हेडलाइन भी बन जाती है। एक कलाकार के रुप में पूरी दुनिया उन्हें जानती है, लेकिन केजरीवाल ने उनकी पहचान पर सवाल खड़ा किया है। वे वाल्मिकी समाज से आते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि केजरीवाल दलित विरोधी हैं क्योंकि वाल्मिकी समाज के उत्थान के लिए उन्होनें एक भी काम नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने सीएम केजरीवाल को शैतान कहते हुए कहा कि पहले बाल्मिकी मंदिर से चुनाव प्रचार शुरू किया। फिर उन्होंने झाडू पकड़ ली और अब वही व्यक्ति पूरे समाज पर सवाल खड़े कर रहा है।  हंसराज हंस की शिकायत पर भी जवाब देने के लिए केजरीवाल सहित आप के दो नेताओं से 24 घंटे में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें