फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बेचते पुलिसवालों की व्हाट्स ऐप पर करें शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी के व्हाट्स एप नंबर पर आई शिकायत पर एसपी जीआरपी ने एक्शन लिया है। एसएलआर (गार्ड वाले डिब्बे) में बैठाने के बदले सिपाही ने पांच सौ रुपये लिए थे।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद एसपी जीआरपी ने कांस्टेबिल को लाइन हाजिर कर जांच सीओ जीआरपी गाजियाबाद को सौंपी है। ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और उनको होने वाली परेशानी से बचाने के लिए व्हाट्स एप नंबर जारी किया था।

किसी भी प्रकार की घटना और खामियों की शिकायत की जा सकती है। व्हाट्स एप पर हर दिन दो से तीन शिकायतें आ रही हैं। इसमें सुरक्षा के बजाय सफर में होने वाली दिक्कतों की ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रोका फिर पैसे लेकर दे दी जगह

रामपुर के सुहेल ने व्हाट्स एप पर ट्रेन में बैठाने के बदले पांच सौ रुपये लिए जाने की शिकायत की थी। शिकायत में लिखा था कि वे छह जून को परिवार के साथ दिल्ली से रामपुर आ रहे थे।

दिल्ली स्टेशन पर अवध-असम एक्सप्रेस चलने को तैयार थी। जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं होने के कारण वे इंजन के पीछे वाले डिब्बे में चढ़ने लगे।

जीआरपी एस्कार्ट के सिपाही ने उन्हें चढ़ने से रोक दिया। बाद में उनसे पांच सौ रुपये लेकर बैठा दिया। शिकायत के बाद मामले की प्राथमिक जांच कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें