फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दिव्यांग हुए डॉक्टर को 35 लाख का मुआवजा

Mon, 07 Oct 2019 06:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
tis hazari court
विज्ञापन

अदालत ने सड़क हादसे में पैर गंवाने वाले डॉक्टर को 35 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मलका गंज निवासी डॉक्टर मनीष सिंह मुखर्जी नगर की ओर पैदल जा रहे थे। इस दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद डॉक्टर का एक पैर खराब हो गया था। 

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के एमएसीटी जज एसएस मल्होत्रा ने मनीष सिंह को 35.16 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को दिया है। अदालत ने नर्स व व्हील चेयर के खर्च का भुगतान करने भी निर्देश दिया है। 

बाड़ा हिंदू राव अस्पताल से एनैस्थिसियोलॉजी में स्नातकोज्जर कर रहे मनीष सिंह (30) का 20 मार्च 2016 को एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे के बाद डॉक्टर मनीष का एक पैर पूरी तरह बेकार हो गया था। अदालत ने कहा कि इसे पूर्ण विकलांगता नहीं माना जा सकता और वे अपना सारा काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन


हालांकि इससे उसकी कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। भविष्य में कमाने की क्षमता में कमी के लिए अदालत ने उसे तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश बीमा कंपनी को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें