फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमसी घोटालाः शिअद विधायक सिरसा बोले- RBI बैंक संचालित करता है तो जिम्मेदारी भी उसी की

Mon, 07 Oct 2019 03:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनजिंदर सिरसा - फोटो : ani
विज्ञापन

महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक में छापामारी के कारण सिख समुदाय बेहद परेशान है। इस बैंक में कई गुरुद्वारों का पैसा जमा है। ऐसे में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मांग की है कि पंजाब-महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक को तुरंत कब्जे में लिया जाए। इन बैंकों में जमा धन को जल्द से जल्द वापस किया जाए। 

विज्ञापन


गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों के साथ आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरुद्वारों के 100 करोड़ रुपये इन बैंकों में जमा है। खाताधारकों को कहा जा रहा है कि वे 25-25 हजार रुपये निकाल लें बाकी पैसा छह माह बाद दिया जाएगा। 

सिरसा ने कहा कि गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में तैयारी पर खर्च होने वाले पैसे को जब्त करना जायज नहीं है। रिजर्व बैंक सार्वजनिक सूची जारी कर लोगों को भरोसा दें कि उनका पैसा सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें