फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा सा ये पटाखा छोड़ता है 464 सिगरेट के बराबर धुआं, चटाई बम और फुलझड़ी भी नहीं हैं कम

Wed, 24 Oct 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पटाखों से निकलता है जहरीला धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में आतिशबाजी की खरीद-फरोख्त पर पाबंदी लगाने से इनकार करते हुए कुछ शर्तों के साथ दीपावली पर पटाखे चलाने की छूट दे दी है। फैसले में कहा गया है कि दीपावली पर रात 8 से 10 बजे तक केवल दो घंटे के लिए पटाखे चलाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, देशभर में केवल कम प्रदूषण वाले पटाखे बनाए और बेचे जाएंगे। अदालत ने कहा कि अगर प्रतिबंधित पटाखों को बेचा जाता है तो संबंधित इलाके के थाना प्रभारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उन पर अवमानना का मामला चलेगा।

इन सब के बीच अगर पटाखों से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को पता चल जाए तो शायद बहुत से लोग खुद ही इसे जलाना छोड़ दें। आपको नहीं मालूम होगा कि एक छोटा सा दिखने वाला सांप पटाखा पूरे वातावरण के लिए कितना नुकसानदेह होता है।
विज्ञापन


इससे निकलने वाला धुआं 464 सिगरेट से निकलने वाले हानिकारक धुएं के बराबर होता है। ऐसे ही वो पटाखे जिन्हें हर शख्स दिवाली पर बजा ही लेता है उनसे कई सिगरेटों के बराबर धुएं निकलते हैं। हमारी इस स्टोरी में पढ़ें किस पटाखे से निकलता है कितने सिगरेट के बराबर धुआं...

विज्ञापन

देखें किस पटाखे से निकलता है कितना धुआं

आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
सांप पटाखा- 464 सिगरेट के बराबर धुआं।
1000 लड़ियों वाला चटाई बम- इससे 277 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
पुलपुल- इससे 208 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
फुलझड़ी- इससे 74 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
चकरी- इससे 68 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।
अनार- इससे 34 सिगरेट के बराबर धुआं निकलता है।

कौन सा पटाखा हवा में घोलता है कितना पीएम 2.5
सांप वाला पटाखा- यह 3 मिनट के अंदर 64,849 यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
चटाई बम(1000 लड़ी वाली)- 6 मिनट के अंदर 47, 789  यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
पुलपुल- ये 3 मिनट में 34,068   यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
फुलझड़ी- 2 मिनट में 10,898  यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
चकरी- 5 मिनट में 10,475  यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
अनार बम- 3 मिनट में 5,640  यूजी/क्यूबिक मीटर पीएम 2.5 छोड़ता है।
(नोटः मानक मात्रा 60 यूजी/क्यूबिक मीटर है; यह रिसर्च पुणे की चेस्ट रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा की गई है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें