फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सिटी को हरा-भरा करने के लिए देश की नामचीन कंपनियों ने उठाया बीड़ा 

Wed, 06 Mar 2019 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

साइबर सिटी में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए देश की नामचीन 11 कंपनियों ने बीड़ा उठाया है। शहर के ग्रीन बेल्ट के उचित रखरखाव के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के साथ नैसकॉम हरियाणा ने अहम समझौता किया है। 

विज्ञापन


इसमें इन कंपनियों की मदद से 20 किमी क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट को सुधारा जाएगा। नैसकॉम रीजनल काउंसिल (एनआरसी) के चेयरपर्सन मानस फुलोरिया ने बताया कि ‘ग्रीन गुरुग्राम’ बतौर ट्रायल तीन साल के लिए इसकी शुरुआत की जा रही है, जिसका बेहतर परिणाम आया तो आने वाले समय में पूरे शहर की ग्रीन बेल्ट के रखरखाव का बीड़ा उठाया जाएगा। 

साइबर सिटी में जीएमडीए के अधीनस्थ आने वाली मास्टर सड़कों के किनारे ग्रीन बेल्ट की हालत बेहद खस्ता है। अधिकतर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र की पार्किंग स्थल और व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के मद्देनजर इन क्षेत्रों को दोबारा से विकसित करने के लिए निजी कंपनियों का सहारा लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को जीएमडीए और नैसकॉम हरियाणा के बीच अहम समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसमें नैगारो, मेक मॉय ट्रिप, डेल, अमेरिकन एक्सप्रेस, फिडेलिटी, जैनपेक्ट, एचएसबीसी, लिक्विड हब (केपजेमिनी), ईवाइ, मैक्स लाइफ और हगेज सिस्टिक कॉरपोरेशन कंपनियों ने अलग-अलग ग्रीन बेल्ट की जिम्मेदारी ली। 

मेक मॉय ट्रिप के सीईओ दीप कालरा ने बताया कि शहर की हरियाली को बरकरार रखने के लिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। इसे देखते हुए हमने मिलकर यह पहल शुरू की है। सभी कंपनियों को अलग-अलग ग्रीन बेल्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी मिली है। पूरी उम्मीद है कि यह पहल आने वाले दिनों में शहर की हरियाली की तस्वीर बदल देगी। 

जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमडी सिन्हा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रीन बेल्ट को लेकर शुरू की गई यह पहल आने वाले समय में बेहतर परिणाम देगी। इस मौके पर जीएमडीए के शहरी पर्यावरण सलाहकार राजबीर सिंह समेत सभी कंपनियों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें