फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे स्टेशन से मेट्रो-बस तक आसान होगा सफर, बनेंगे मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार-निजामुद्दीन में काम जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो, बस और नमो ट्रेन तक आसान पहुंच मिल सके, इसके लिए कई स्टेशनों को इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब के रूप में विकसित करने की योजना है। आनंद विहार, निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली, शाहदरा, सदर बाजार व समयपुर बादली को स्काईवॉक, एफओबी व भूमिगत सब-वे के जरिए परिवहन साधनों से जोड़ा जाएगा।
आनंद विहार टर्मिनल को मेट्रो व आईएसबीटी से एफओबी से जोड़ा गया है, यहां ट्रैवलेटर युक्त स्काईवॉक का प्रस्ताव है। निजामुद्दीन में एफओबी के जरिए नमो ट्रेन स्टेशन से कनेक्टिविटी बनाई गई है।
विज्ञापन

पीएमओ के अधिकारियों ने रेलवे व विभागों के साथ बैठक की है। उत्तर रेलवे नोडल एजेंसी होगी और पीएमओ की निगरानी में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। पुरानी दिल्ली को चांदनी चौक, कश्मीरी गेट मेट्रो व आईएसबीटी से, शाहदरा को रेड लाइन मेट्रो व बस टर्मिनल से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सदर बाजार में मेट्रो कॉरिडोर बनने से रेल-मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी। समयपुर बादली को बाहरी दिल्ली के महत्वपूर्ण ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इन हबों में पार्किंग, ईवी चार्जिंग व लास्ट माइल कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा व सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें