फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मेट्रो में घुस गया कुत्ता तो मच गया बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की चाक चौबंद व्यवस्था के बीच एक कुत्ते ने बुधवार रात बड़े आराम से मेट्रो में सफर किया। इसे प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो के कोच में देखा गया।
विज्ञापन


मुमकिन है कि कुछ स्टेशनों के बाद उसे भगा दिया। मगर इस दौरान यह सबके कौतुहल का विषय बना रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब किसी ने कुत्ते की फोटो को सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और ट्विटर पर डाल दिया।

मेट्रो प्रशासन का कहना है कि वह इस मामले की सही सही जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आवारा कुत्ते ने की मेट्रो में सवारी

उनके पास फिलहाल यह जानकारी है कि मेट्रो के कोच में कुत्ता घुस गया था। अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि चंद वर्षों पहले यमुना बैंक स्टेशन पर एक सांप के चलते अफरा-तफरी मच गई थी। अब ऐसे में सवाल ये है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच कुत्ता मेट्रो में कैसे पहुंचा।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस तरह के वाकयों की तस्वीरें देखने को मिल चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें