फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटरों पर सुनाया गया प्रधानमंत्री का सीधा संवाद

Fri, 13 Jul 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पीएम मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को स्वयं सहायता समूह योजना पर सीधा संवाद किया। जिले के 40 कामन सर्विस सेंटरों (सीएससी) पर वीडियो कांफ्रेंसिंग का प्रसारण किया गया। जहां सैकड़ों लोगों ने संवाद सुना, लेकिन प्रधानमंत्री ने जिले के किसी लाभार्थी से बातचीत नहीं की।

विज्ञापन


संवाद में प्रधानमंत्री ने योजना की लाभार्थी महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिना महिलाओं के पशु पालन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। खेती व कृषि कार्यों में भी महिलाओं का बहुत योगदान है।

आज देश भर में 45 लाख स्वयं सहायता समूह हैं। जिनसे लगभग पांच करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं। सीएससी के जिला प्रबंधक शुभम शर्मा, पंकज शर्मा व संदीप राघव ने बताया कि प्रधानमंत्री के संवाद की वीडियो कांफ्रेंसिंग का प्रसारण दादरी, जारचा, रबूपुरा, दनकौर, जेवर में किया गया। प्रधानमंत्री के संवाद के बाद सेंटरों पर विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया।
विज्ञापन


दूरदर्शन व नमो एप से हुआ सीधा संवाद
नोएडा। कैलाश सभागार में बृहस्पतिवार को महिला स्वयंसेवी संस्थाओं से दूरदर्शन व नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से सीधा संवाद हुआ। मीडिया प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि इसमें नोएडा महानगर व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाओं, स्वयंसेवी व उद्यमियों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम की संयोजिका डिंपल आनंद रहीं। इस मौके पर नोएडा विधायक विमला बाथम, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अंजू वारियर, नोएडा प्रभारी अमित अग्रवाल, गिरिजा सिंह, विकास तिवारी, कमलेश मीणा, अन्नू शर्मा, सुमन ढाका, मंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें