फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता की ओर बढ़ रहा है देश का आम आदमी: डागर

Tue, 11 Mar 2014 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पुरुषोत्तम डागर ने मंगलवार को अपने निवास राजीव कालोनी में एक जनसभा की। उन्होंने उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका सहयोग मांगा।
विज्ञापन


पार्टी के कार्यकर्ता रणवीर चन्दीला व पूर्व आईएएस अधिकारी एचएस राणा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हैं। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तन, मन, धन के साथ  लोकसभा प्रत्याशी का साथ देगा।

डागर ने पार्टी के लोगों के साथ मिलकर एक कैंपेनिंग कमेटी बनाई, जिसमें आभाष चंदीला, अमित मित्तल, राकेश जैन, रमेश अरोड़ा, विजय चौहान, धर्मवीर डागर, गजेन्द्र, रणबीर चंदीला व विशाल नागर को शामिल किया है।
विज्ञापन


डागर ने कहा कि फरीदाबाद में पार्टी ने आम आदमी को टिकट दिया है न कि पुरुषोत्तम डागर को। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे को नहीं बल्कि शहर की रोजमर्रा की समस्याएं बिजली, पानी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का खुलासा किया जाएगा।

डागर ने कहा कि देश में जेपी आन्दोलन हुआ था, उसका असर यह पड़ा कि देश की सत्ता बदल गई। परन्तु देश का दुर्भागय रहा कि व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो सका। पहली बार देश का आम आदमी सिंहासन की ओर बढ़ रहा है। जीत अवश्य होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर सतीश मित्तल, रघुबर दयाल, कमलेश, नन्दलाल नैन, नरेन्द्र चौधरी, कर्नल  केपी सूरी आदि लोगों ने अपने विचार रखे और जनता से समर्थन मांगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें