फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कमेटी का गठन

Fri, 24 Apr 2020 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
एसएन श्रीवास्तव, पुलिस कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे के बाद पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने छह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जोन वाइज निगरानी रखकर अपनी रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर को देगी। 

विज्ञापन


कमेटी के सदस्य थानों व पुलिस कॉलोनियों में तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, जिससे कोई भी पुलिस वाला कोरोना की चपेट में न आ सके। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के परिवार को भी कोरोना संक्रमण से बचाने का प्रयास किया जाएगा। कमेटी का गठन करने के पीछे पुलिस कर्मियों में लगातार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद लिया गया है। 

स्थानीय लोग भी करा रहे हैं लॉकडाउन का पालन
दिल्ली पुलिस सड़कों पर बेवजह घूमने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसलिए अब स्थानीय लोग भी पुलिस का सहयोग करने में जुट गए हैं। महरौली, बदरपुर और नजफगढ़ के कई इलाकों में बैरिकेड लगाकर लोग कॉलोनियों में आने वालों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


नजफगढ़ में तो वहां जाने वाले हर शख्स की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। यदि किसी के पास अंदर जाने की ठोस वजह नहीं है तो उसे वापस भेजा जा रहा है। जिन्हें कॉलोनी में जाने की इजाजत मिल रही है, उन्हें मास्क के साथ सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। 

इसी तरह बदरपुर और महरौली में भी कुछ कॉलोनियों में लोग पुलिस के साथ अपनी सुरक्षा खुद कर रहे हैं। ऐेसे लोगों के सहयोग से पुलिस को भी मदद मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें