सरकार 1 अगस्त से शुरू हो रहे कांवड़ शिविरों को अंतिम रूप देने में जुट गई है। सभी शिविर लगातार 12 अगस्त तक चलेंगे। यहां सुविधाओं और सुरक्षा पर सरकार विशेष जोर दे रही है।
इस बार कांवड़ शिविरों में किसी भी हालात से निपटने के लिए सादे ड्रेस पहने कमांडो तैनात होंगे। राजधानी में इस बार कुल 143 कांवड़ शिविर लगाए जा रहे हैं।
यह संख्या बीते साल की तुलना में 12 ज्यादा है। हर जोन के शिविरों सुविधाओं की जिम्मेदारी एक अधिकारी के पास होगी। डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट अपने इलाके में पड़ने वाले शिविरों में रोज दौरा करेंगे।
कांवड़ शिविर का जिम्मा तीर्थ यात्रा विकास समिति संभाल रही है। समिति के अध्यक्ष कमल बंसल के मुताबिक, पहली बार शिविर में सफेद सहित रंगीन टेंट लगाए जाएंगे।