दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार कॉल सेंटर कैब डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कैब सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
सेक्टर-29 थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के चलते हादसा हुआ। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। अस्पताल में भर्ती लोगों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गुड़गांव स्थित कॉल सेंटर की कैब दिल्ली से छह युवक-युवतियों को लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे आ रही थी।